पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हम आपको बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आने और घरेलू बाजार में रुपये के कमजोर होने का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बुधवार को दिखा है।

Advertisement

बुधवार को गिरते रुपये और कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं हम आपको बता दे चारों महानगरों में इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक दिल्‍ली में पेट्रोल मंगलवार की कीमतों पर ही म‍िल रहा है। जबकि एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 76.23 रुपये प्रत‍ि लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। कोलकाता में 79.10, मुंबई में 83.68 और चेन्‍नई में 79.1818 रुपये प्रत‍ि लीटर कीमतें बनी हुई है। डीजल की बात करें तो दिल्‍ली में एक लीटर डीजल कि लिए आपको 67.79 रुपये, कोलकाता में 70.48, मुंबई 71.97 और चेन्‍नई में 71.59 रुपये प्रत‍ि लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।

Advertisement

रुपये में गिरावट जारी
रुपये में पिछले महीने से जारी उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। हम आपको बता दे कि मंगलवार को रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 68.94 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंचा। वहीं, कच्चे तेल की बात करें, तो पिछले दो दिनों से इसकी कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड 29 सेंट्स बढ़ा है। इस बढ़ोतरी के साथ यह 73.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।