पेट्रोल और डीजल के दाम देश के चारों महानगरों में आज भी घटे हैं। हम आपको बता दे पेट्रोल के भाव में अधिकतम 7 पैसे की कटौती हुई है जबकि डीजल अधिकतम 11 पैसे प्रत‍ि लीटर सस्‍ता हुआ है। इसके साथ ही मंगलवार को दिल्‍ली में पेट्रोल का भाव 76.23 रुपये जबकि डीजल की कीमत 67.79 रुपये प्रत‍ि लीटर है। वहीं कोलकत्ता में पेट्रोल 79.10 रुपये जबक‍ि डीजल 70.48 रुपये प्रत‍ि लीटर, मुंबई में पेट्रोल 83.68 रुपये और डीजल 71.97 रुपये प्रत‍ि लीटर और प्रति लीटर और चेन्‍नै में पेट्रोल 79.59 रुपये प्रत‍ि लीटर की दर से बिक रहे हैं।

Advertisement

जबकि दिल्‍ली में पेट्रोल 76.30 रुपये जबकि डीजल 67.89 रुपये प्रत‍ि लीटर बिक रहा था। वहीं कोलकत्ता में पेट्रोल 79.15 रुपये जबकि डीजल 71.70 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 83.75 रुपये जबकि डीजल 72.07 रुपये और चेन्नै में पेट्रोल 79.25 रुपये जबकि डीजल 71.70 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहे थे।जैसा की मंगलवार को दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 77.15 रुपये जबकि डीजल 67.97 रुपये तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 77.05 रुपये जबकि डीजल 67.87 रुपये के भाव से बिक रहा था। वहीं हम आपको बता दे कि एक दिन पहले सोमवार को नोएडा में पेट्रोल का भाव 77.20 रुपये जबकि डीजल का 68.07 रुपये और लखनऊ में पेट्रोल का भाव 77.10 रुपये जबकि डीजल का 67.97 रुपये रहा।