सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 68.70 रुपये पर खुला है। वहीं हम आपको बता दे कि शुक्रवार को रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद कुछ रिकवर हुआ था। हम आपको बता दे कि बीते सत्र में रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 68.84 पर बंद हुआ था। रुपये में आज की तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण है बैंकों और निर्यातकों की तरफ से डॉलर की बिकवाली। ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग ने कहा "अगले हफ्ते, हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी डॉलर की कीमतें 68.60-68.70 के दायरे में रहेंगी। "
हांलाकि 68.60 के नीचे लगातार कारोबार करने के बाद रुपये में 68.30 के भाव पर सपोर्ट लेवल है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया 68 के स्तर पर भी जा सकता है। यानी आगे भी रुपये के मजबूती होने के संकेत बन रहे हैं।
वहीं एंजेल की रिपोर्ट का कहना है कि 69.30-69.40 के नीचे रुपये के लुढ़कने के मौके बेहद कम हैं। लेकिन 69.40 के ऊपर लगातार ट्रेडिंग होने से हो सकता है कि यह 70.30 तक भी फिसल जायेंगी। हम आपको बता दें कि इस बीच, शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 36,608 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 40.70 अंक, या 0.37 फीसदी, 11,050.90 पर था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान