ब्रॉडबैंड सेक्टर में रिलायंस जियो के एंट्री से पहले ही यूजर्स के अच्छे दिन की शुरूआत हो गयी है। हम आपको बता दे कि देश की नंबर-1 टेलीकॉम कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी वायर्ड ब्रॉडबैंड कंपनी भारतीय एयरटेल ने यूजर्स को भारी डिस्काउंट ऑफर करना शुरू कर दिया है। वहीं एयरटेल की इस कदम से जियो की एंट्री से पहले देशभर में मौजूद करीब अपने 25 लाख एक्टिव होम ब्रॉडबैंड यूजर्स को अपने साथ बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जियो इस साल के अंत तक अपनी महत्वाकांक्षी सर्विस फाइबर-टु-द-होम लॉन्च करने वाली है।
हम आपको बता दे कि एयरटेल के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा हैं कि 'कंपनी अपने होम ब्रॉडबैंड पैक को लेने वाले यूजर्स को 6 महीने के लिए 15 प्रतिशत और 1 साल के लिए 20 प्रतिशत डिस्काउंट दे रही है। होम ब्रॉडबैंड पैक में एयरटेल 300 Mbps तक की स्पीड ऑफर करती है। ये ऑफर देश के सभी 89 शहरों के लिए है, जहां एयरटेल का ब्रॉडबैंड नेटवर्क है।' जब कि पता चला है कि हाल तक ये डिस्काउंट ऑफर सिर्फ हैदराबाद के रहने वाले यूजर्स के लिए थे।
फिलिपकैपिटल के टेलीकॉम ऐनलिस्ट नवीन कुलकर्णी का कहना है कि इन ऑफर्स के जरिए ब्रॉडबैंड यूजर्स को बांधकर रखना चाहती है। ऐसे में एयरटेल न सिर्फ जियो के लॉन्चिग प्लान पर नजर बनाकर रखी है, बल्कि उसके मद्देनजर अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि एयरटेल ने अभी हाल में ही हैदराबाद में अपने होम ब्रॉडबैंड पैक से एफयूपी( फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा लिमिट को भी हटाने का एलान किया था। जिसे अभी पूरे देश में लागू नहीं किया है। एफयूपी लिमिट के हटने से एक डेटा प्लान अनलिमिटेड में बदल जाता है।
वहीं वायर्ड ब्रॉडबैंड सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी बीएसएनएल भी जियो की संभावित एंट्री से पहले हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठी है। BSNLने हाल में 777 रुपये और 1,277 रुपये में दो आक्रामक एफटीटीएच मंथली प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान में कंपनी क्रमश: 50Mbps और 100Mbps स्पीड के साथ 500 GB और 750 GB डेटा ऑफर कर रही है। हम आपको बता दें कि बीएसएनएल के पास करीब 92 लाख एक्टिव यूजर्स बेस है, जिसे वह अपने साथ बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इतना ही नहीं अपने ऑफर्स को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी वाले इन दोनों प्लान को लेने वाले यूजर्स को बोनस के तौर पर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर कर रही है।
ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी को उम्मीद है कि अगर एयरटेल 700 रुपये प्रति माह की कम कीमत में 100 GB ऑफर करने वाले आक्रामक प्लान के साथ होम ब्रॉडबैंड मार्केट में उतरती है तो इससे कुछ समय के लिए एयरटेल को अपनी कमाई पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान