जैसा कि आप सब जानते हैं कि गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 रुपए के नए नोट का नमूना लोगों के सामने पेश किया था। नए नोट का आकार मौजूदा 100 रुपए के नोट से अलग होगा और इसके लिए एटीएम को रिकैलिब्रेट करना होगा। एटीएम ऑपरेशन इंडस्ट्री के अनुसार नए नोटों की वजह से देश के 2.4 लाख मशीनों को रिकैलिब्रेट करने पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
आपको बता दें कि हाल ही में 200 रुपए का नया नोट जारी किया गया था और इसके लिए भी एटीएम को रिकैलिब्रेट करना पड़ा था। जानकारों का कहना है कि 200 रुपए के नोट के लिए सभी एटीएम को रिकैलिब्रेट करने का काम खत्म भी नहीं हुआ है कि अब 100 रुपए का नया नोट आ गया है।
इंडस्ट्री लॉबी कैटमी के डायरेक्टर और FSS के प्रेसिडेंट वी बालासुब्रमण्यन ने कहा है कि हमें 100 रुपए के नए नोट के लिए एटीएम को रिकैलिब्रेट करना होगा। जिसमें से भारत में करीब 2.4 लाख एटीएम हैं और हमें सभी को रिकैलिब्रेट करना होगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नए और पुराने दोनों नोटों की मौजूदगी भी एक चुनौती है। हिताची पेमेंट सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर लोनी एंटनी ने कहा कि 100 रुपए के नए नोटों के लिए सभी एटीएम को रीकैलिब्रेट करने में 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसमें 12 महीने का समय लग सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग