आज शनिवार 21 जुलाई को जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में 30 से 40 सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती की जा सकती है। तो वहीं सीमेंट और पेंट पर GST घटाकर 18 फीसदी किए जाने के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्‍मीद है जो कि इस समय 28 फीसदी है। इसके अलावा लीथियम आयन बैटरी पर टैक्‍स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर भी फैसला हो सकता है। रिर्पोट के अनुसार हैंडीक्राफ्ट के 40 प्रोडक्‍ट, 32 सर्विस और 35 सामानों के दर में कटौती होगी।

Advertisement

साथ ही इस बैठक में रिटर्न को सरल बनाने, अपीटेल ट्रिव्‍यूनल बनाने और राज्‍यों की वित्‍तीय स्थिति पर भी चर्चा होगी। रिर्पोट के अनुसार इस बैठक के बाद आइसक्रीम मशीनरी, वॉटर कूलर और फ्यूल सेल पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत किया जा सकता है। तो वहीं हैण्‍डलूम पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी की जा सकती है।

Advertisement

बैठक में एटीएफ और नैचुरल गैस को जीएसटी के दायरे में शामिल किया जा सकता है। इस बैठक में काउंसिल 6 कमेटी की रिर्पोट पर चर्चा करेगी। इसके अलावा डिजिटल पेमेंट, चीनी सेस और रिवर्स चार्ज मैकेनिज्‍म पर भी चर्चा होगी। इस बैठक की अध्‍यक्षता वित्‍तमंत्री का अतिरिक्‍त प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल करेंगे। आपको बता दें कि जीएसटी लागू होने के 1 साल पूरे होने के बाद यह पहली बैठक है या कह सकते हैं जीएसटी काउंसिल की पहली सालगिरह है।