वोडाफोन इंडिया ने अपने चुन‍िंदा ग्राहकों के लिए 458 रुपये वाला रिचार्ज पैक अपडेट कर द‍िया है। हम आपको बता दे क‍ि नए डिवल्‍पमेंट के त‍हत, ग्राहकों को 84 दिनों के लि‍ए हर रोज अब 2.8 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा। जबकि इससे पहले ए‍क हफ्ते वोडाफोन अपने 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक को भी अपडेट कर चुकी है। टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट्स की अगर हम बात करे तो, 458 रुपये वाला वोडाफोन पैक अभी चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्‍ध है। वहीं कुछ सब्‍स‍क्राइबर्स को 398 रुपये के पैक में ही फायदे मिल रहे है। हम आपको बता दें कि इस पैक में 84 दिनों के लिए 2.8 जीबी डेटा हर रोज मिलने की खबरें है। इसी के साथ इस पैक में कुल 235.2 जीबी 3जी /4जी डेटा मिलता है। वहीं कुछ सब्‍स‍क्राइबर्स का कहना है क‍ि इस पैक में उन्‍हें 100 एसएमएस प्रतिदिन भी मिल रहे हैं। साथ ही साथ अनलिम‍िटेड वॉयस कॉल और 3जी/ 4जी बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।हम आपको याद दिला दें कि वोडाफोन ने हाल ही में 199 रुपये वाला पैक अपडेट किया था।

Advertisement

अब इस पैक में 2.8 जीबी डेटा हर द‍िन मिलता है। साथ ही इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा है। पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है। 199 रुपये वाला पैक भी चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्‍ध है, लेकिन इसमें कोई एसएमएस बेनिफ‍िट्स नहीं मिलते। रिलायंस जियो और एयरटेल से तुलना र‍िलायंस जियो की बात करें तो 448 रुपये वाले पैक में 84 दिनों के लिए हर रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो के 449 रुपये वाले पैक में 91 दिनों वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा हर रोज मिलता है।बात करें एयरटेल की तो कंपनी 448 रुपये महीने वाले पैक में 82 दिनों के लिए 1.4 जीबी डेटा दे रही है। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं जैसे अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस भी इस पैक में मिलते हैं।