कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्‍स जहां सपाट खुला तो वहीं निफ्टी 11000 के स्‍तर के आसपास कारोबार कर रहा है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.15 प्रतिशत की बढ़त के 36405.48 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 10966.40 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

बीएसई मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर आज बिकवाली देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स जहां -0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 15062.66 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप शेयर -0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 15626.48 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

निफ्टी बैंक आज 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 26827.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्‍टर 10 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्‍थकेयर और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि बीएसई कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, ऑयल एण्‍ड गैस और मेटल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस, सिपला और कोटक महिंद्रा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में बीपीसीएल, एचपीसीएल, वेदांता, ओएनजीसी और यूपीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स जहां 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 3294.14 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.54 फीसदी की गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहा है जबकि आज जापान का बाजार निक्‍केई -0.59 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।