रुपए ने एक बार फिर गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार को रुपया गिरावट के नए स्‍तर पर पहुंचते हुए डॉलर के मुकाबले 69.12 पर आ गया। कारोबार की शुरुआत में रुपया गुरुवार के मुकाबले 7 पैसे और टूट गया। गुरुवार को भारतीय करेंसी 43 पैसे की गिरावट के साथ 69.05 के स्‍तर पर बंद हुई थी, लेकिन शुक्रवार को सुधार की बजाय गिरावट और तेज हो गई।

Advertisement

बैंकों और एक्‍सपोर्ट्स की ओर से डॉलर की बिक्री के चलते यह स्थिति देखने को मिली है। रुपया शुरुआत में 4 पैसे की तेजी के साथ खुला था, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह फिर लुढ़क गया। इससे पहले गुरुवार को रुपए में 43 पैसे की बड़ी गिरावट आई थी और इतिहास में पहली बार रुपया 69 पैसे के स्‍तर पर पहुंच गया था।

Advertisement

भले ही रुपए में गिरावट की स्थिति है लेकिन शेयर बाजार फिर भी ठीक-ठाक कारोबार कर रहा है। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार संसद में विपक्ष के अविश्‍वास प्रस्‍ताव के चलते निवेशक थोड़ा आशंकित हैं और इसी के चलते सेंसेक्‍स की ग्रोथ पर ब्रेक लगा है।