कारोबारी सप्‍ताह के चौथे दिन शेयर बाजार की शुरुआत तो बढ़त के साथ हुई लेकिन बाद में सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.07 प्रतिशत की बढ़त के 36398.01 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 10965.40 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -0.08 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 26859.50 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार दर्ज करा रहा है।

Advertisement

बीएसई मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स जहां -0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 15046.58 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप शेयर -1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 15629.40 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर, ऑयल एण्‍ड गैस, मेटल और बीएसई टेक भी गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ओएनजीसी, भारतीय एयरटेल, एचयूएल, एम एण्‍ड एम और टाइटन कंपनी बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती इंफ्राटेल, एचपीसीएल, हिंडाल्‍को, यूपीएल और बीपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

Advertisement

एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स जहां 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 3271.54 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग भी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ ही कारोबार कर रहा है जबकि आज जापान का बाजार निक्‍केई -0.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।