बुधवार को शेयर बाजार में फिर बढ़त देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सेंसेक्‍स 120 अंकों से ऊपर खुला तो वहीं निफ्टी के शेयर आज फिर 11,050 के पार पहुंच गए हैं। इस समय बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3647.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 11050.60 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

यदि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स जहां -0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 15348.66 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 16003.37 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 27073.80 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं साथ ही निफ्टी आईटी सेक्‍टर भी 0.6 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार दर्ज करा रहे हैं।

इसके अलावा आज बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, ऑयल एण्‍ड गैस, हेल्‍थकेयर, एफएमसीजी और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो जी इंटरटेरमेंट, अदानी पोर्ट्स, अल्‍ट्रा टेक सीमेंट, एचसीएल और इचर मोटर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में ल्‍यूपिन, IDEA सेलुलर, यूपीएल, भारती एयरटेल और हिंडाल्‍को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

एशियाई मार्केट में भी आज अच्‍छी खरीदारी देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्‍केई इस समय 0.7 फीसदी की उछाल के साथ 22860.14 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स और हैंग सेंग 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

आज पीएसयू बैंकों में गिरावट देखने को मिल रही है।