EPFO मेंबर के लिए जल्‍द ही एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। जी हां कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने ईपीएफ (EPF) कानून के तहत वर्तमान वेज सीलिंग को बढ़ाने का प्रस्‍ताव वित्‍त मंत्रालय को भेजा है। जी न्‍यूज के बिजनेस वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार वेज लिमिट को बढ़ाने के प्रस्‍ताव को कुछ बदलावों के बाद श्रम मंत्रालय को फिर से भेजा गया था। इस प्रपोजल में वेज लिमिट को 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने का प्रस्‍ताव है।

Advertisement

बदलाव से संतुष्‍ठ है वित्‍त मंत्रालय

जी न्‍यूज के बिजनेस वेब पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित बदलावों से वित्‍त मंत्रालय संतुष्‍ट है और जल्‍द ही इसे मंजूरी दी जा सकती है और अब प्रपोजल को एक बार फिर से सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टीज (सीबीटी) के पास भेजा जाएगा। जिससे वेज लिमिट बढ़कर 21 हजार होने से EPFO के सदस्‍यों की संख्‍या में इजाफा होगा। ऐसा होने पर ईपीएफओ के दायरे में पहले से ज्‍यादा लोग आ जाएंगे।

कर्मचारियों के पेंशन पर पड़ेगी असर

ऐसा माना जा रहा है कि वेज लिमिट बढ़ाने का सीधा असर कर्मचारियों की पेंशन पर पड़ेगा। इससे कर्मचारी पेंशन योजना के तहत सरकार की प्रतिभागिता बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले वेज सीलिंग बढ़ाने के प्रस्‍ताव को वित्‍त मंत्रालय की ओर से दरकिनार किया गया था।

पेंशन की राशि में होगा इजाफा

यदि सरकार ईपीएफओ के प्रस्‍ताव को पास कर देती है तो अधिकतम पेंशन की राशि में इजाफा हो जाएगा। आपको बता दें कि सितंबर 2014 में एक संशोधन के बाद यह तय किया गया था कि 15 हजार रुपए की वेज सीलिंग पर सदस्‍य के पेंशन खाते में अधिकतम कंट्रीब्‍यूशन 1250 रुपए तक हो सकती है।

बता दें कि इस बदलाव का फायदा ईपीएफओ के करीब 5 करोड़ सदस्‍यों को मिलेगा।

 

हमसे जुड़ें

बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्‍य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।