कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स की ओपनिंग आज जहां सपाट हुई है तो वहीं निफ्टी 10,950 के पार खुला है। फिलहाल इस समय बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 36404.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 10965.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के के साथ इस समय 15114.98 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 15795.07 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 26790.30 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं साथ ही निफ्टी आईटी सेक्टर भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार दर्ज करा रहे हैं।
इसके अलावा आज बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, ऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एचपीसीएल, बीपीसीएल, गेल, यूपीएल और यस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में एचयूएल, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, इचर मोटर्स और एचडीएफसी बैंक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई मार्केट में आज भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 22793.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं हैंग सेंग में -1.00 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी