कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन शेयर बाजार मंदी देखने को मिल रही है फिर निफ्टी 11000 के स्‍तर पर अभी भी कायम है तो वहीं सेंसेक्‍स में हल्‍की बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल इस समय बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 36568.93 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी -0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 11015.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्‍टर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14578.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी बैंक में आज गिरावट दर्ज की जा रही है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां आज बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 15379.10 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स -0.3 की गिरावट के साथ 16146.52 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि बीएसई कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, हेल्‍थकेयर, ऑयल एण्‍ड गैस और मेटल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों में जी इंटरटेरमेंट, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एशियन पेंट्स बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में डॉ रेड्डीस लैब्‍स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, ल्‍यूपिन और सन फार्मा गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

ग्‍लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियन मार्केट में जापान का बाजार निक्‍केई 1.85 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.16 फीसदी की गिरावट के साथ और स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स -0.83 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।