तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ा दिया है। इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन तेल कंपनी के चार्ज के अनुसार दिल्‍ली में आज पेट्रोल 76.95 रुपए प्रति लीटर है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.33 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता और चेन्‍नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 79.61 रुपए प्रति लीटर और 79.87 रुपए प्रति लीटर है।

Advertisement

डीजल के दाम

इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्‍ली में 1 लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 72.80 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। मुंबई में 71.16 रुपए प्रति लीटर, और कोलकाता एवं चेन्‍नई में 72.80 रुपए प्रति लीटर देने होंगे।

चार बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम

शहर शुक्रवार  शनिवार  बढ़ोतरी 
दिल्ली 76.76 76.95 19 पैसे
कोलकाता  79.42 79.61 19 पैसे
मुंबई 84.14 84.33 19 पैसे
चेन्नई 79.67 79.87 20 पैसे
सुबह 6 बजे बदलते हैं दाम

उपर्युक्त सूचीबद्ध दरें 14 जुलाई, 2018 को 6 बजे से लागू हुई हैं। राज्य संचालित तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से ईंधन की कीमतों में सुधार के साथ संशोधित होते हैं। सरकार ने पिछले साल जून के मध्य से ईंधन दरों में संशोधन की अनुमति दी ताकि लागत में बदलावों को तुरंत प्रदर्शित किया जा सके। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम

क्रूड ऑयल

वैश्विक स्तर पर, नॉर्वे और इराक में हड़ताल की कार्रवाइयों के चलते तेल की कीमतों में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड 88 सेंट बढ़कर 75.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 1.18 फीसदी बढ़ गया है। तो वहीं इस सप्ताह के लिए वैश्विक बेंचमार्क 2.7 प्रतिशत गिर गया है।

चार बड़े शहरों में डीजल के दाम

शहर शुक्रवार  शनिवार  बढ़ोतरी 
दिल्ली 68.43 68.61 18 पैसे
कोलकाता   70.98 71.16 18 पैसे
मुंबई 72.61 72.8 19 पैसे
चेन्नई 72.24 72.43 19 पैसे
WTI

पश्चिमी टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे वायदा 68 सेंट बढ़कर 71.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था, लेकिन इस सप्ताह 3.9 फीसदी की गिरावट आई है। देखें अपने शहर में डीजल के दाम