गुरुवार की शानदार बढ़त के चलते शुक्रवार को भी शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी आज भी अपनी अच्छी पोजिशन बनाए हुए हैं। हालांकि, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 96.54 अंको पर 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 3644.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28.30 अंको के पास 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 11051.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 15589.30 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16426.46 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक आज -0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 27010.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
एशियाई मार्केट में आज भी बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 22637.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.6 फीसदी की बढ़त और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
तो वहीं बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल्स और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो विप्रो, कोल INDIA, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और मारुती सुजकी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती इंफ्राटेल, एचसीएल टेक, एसबीआई, यूपीएल और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी