रोज़मर्रा की जिदंगी में आये दिन घर से बाहर निकलना ही है, ऐसे में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम से हर किसी को परेशानी होना लाजमी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और शुक्रवार को यह कीमतें और भी ज्यादा बढ़ गईं। शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में यह 84.14 रुपये पर पहुंच गया है। दिल्ली और मुंबई के बाद कोलकाता में यह 79.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई की बात करें तो इसके लिए 79.67 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ेगें। वहीं अगर हम डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 68.43 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल की कीमत 72.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। साथ ही साथ कोलकाता में 70.98 और चेन्नई में 72.24 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।
दिल्ली में एक बार फिर पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं। 30 मई को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.43 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई थी। वहीं, डीजल 69.31 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ था।वहीं कच्चे तेल की बात करें तो शुक्रवार को इसमें भी हल्की नरमी आई है। ब्रेंट क्रूड 20 सेंट सस्ता होकर 74.25 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। वहीं, गुरुवार की बात करें तो यह डॉलर 1.05 प्रति बैरल बढ़ा था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान