फाइनेंशियल ईयर 2019 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 2.2 प्रतिशत घटकर 3, 610 करोड़ रुपए हो गया है। वित्‍त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3,690 करोड़ रुपए था। इसके अलावा इंफोसिस ने 1 पर 1 बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है।

Advertisement

आपको बता दें कि वित्‍त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में इंफोसिस की रुपए में आय 5.8 फीसदी बढ़कर 19,128 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। फाइनेंशियल ईयर 2018 की चौथी तिमाही में इंफोसिस की रुपए में आय 18,083 करोड़ रुपए रही थी।

Advertisement

वित्‍त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय करीब 1 फीसदी बढ़कर 283.1 करोड़ डॉलर रही है। वित्‍त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 280.5 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंफोसिस का एबिट 4,472 करोड़ रुपए से घटकर 4,267 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंफोसिस का एबिट मार्जिन 24.7 प्रतिशत से घटकर 22.3 प्रतिशत रहा है।

Advertisement

बता दें कि इंफोसिस ने वित्‍त वर्ष 2019 में कॉन्‍स्‍ट्रेंट करेंसी ग्रोथ 6-8 प्रतिशत रहने के अनुमान को बरकार रखा है। साथ ही ऑपरेटिंग मार्जिन 22'24 प्रतिशत पर रहने के अनुमान को भी बरकरार रखा है।