जुलाई महीने के इस दूसरे सप्‍ताह में शेयर बाजार में पहले ही दिन से तेजी देखने को मिल रही थी। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स अब तक के सबसे उच्‍चतम स्‍तर तक पहुंच गया है। एक ओर जहां सुबह सेंसेक्‍स 200 अंक उछलकर 36,443 के आंकड़े को पार कर गया है तो वहीं 36,549 के स्‍तर पर जाकर बंद हुआ है। तो वहीं निफ्टी 11,000 के स्‍तर पर शुरु होकर 74 अंको तक चढ़कर 11,023 स्‍तर पर बंद हुआ है। आपको बता दें कि निफ्टी 1 फरवरी 2018 के बाद 11,00 के पार बंद होने में कामयाब हुआ है।

Advertisement

इसके अलावा आज रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का बाजार मूल्‍यांकन शेयर बाजारों में फिर से 100 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। कंपनी का शेयर रेट 1091 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया है जो कि 52 सप्‍ताह का सबसे उच्‍च स्‍तर है। 5.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1043.15 के स्‍तर पर आज कंपनी के शेयर खुले। टीसीएस के बाद ऐसा करने वाली यह दूसरी कंपनी है।

Advertisement

तो वहीं क्‍लोजिंग टाइम में मिडकैप और स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में बिकवाली देखने को मिली, क्‍योंकि व्‍यापार सूचकांक में आज गिरावट आई है।

वॉल स्‍ट्रीट में कमजोरी के बावजूद एशियाई बाजारों में आज तेजी देखने को मिल रही है क्‍योंकि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर को निवेशकों ने अपना दबदबा बना लिया है।

आज दिग्‍गज शेयरों में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज, बीपीसीएल, विप्रो, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीज, एचडीएफसी, एलएंडटी और एबसबीआई 4.4-1.5 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। तो वहीं वेदांता, यूपीएल, बजाज ऑटो, इंफोसिस, ग्रासिम, महिंद्रा एण्‍ड महिंद्रा और हीरो मोटर्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं।