बीमा नियामक की मंजूरी के बाद एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का सौदा सितंबर तक पूरा करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी LIC, IDBI बैंक, उसकी संपत्तियों, बांटे गए कर्ज की स्थिति और फिक्स्ड एसेट्स का आकलन कर रही है। इस बात की जानकारी बुधवार को प्राप्त हुई है।
आपको बता दें कि बीमा नियामक (IRDA) पिछले महीने हैदराबाद में हुई बैठक में एलआईसी को आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी मौजूदा 10.82 प्रतिशत से बढ़ाकर 51 प्रतिशत तक पहुंचाने को मंजूरी दे चुका है। वर्तमान नियमों के अुनसार कोई भी बीमा कंपनी किसी लिस्टेड कंपनी में 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी नहीं खरीद सकती है। इसके लिए LIC को खास मंजूरी मिली है।
ऐसा भी माना जा रहा है कि एलआईसी, आईडीबीआई बैंक के माइनॉटरी शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर ला सकती है। इंश्योरेंस कंपनी अपने बोर्ड से IDBI बैंक के हिस्सेदारी खरीदने के लिए अनुमति मिलने के बाद मार्केट रेग्युलेटर सेबी से संपर्क करेगा। तो वहीं एलआईसी की कर्मचारी यूनियन ने बीमा कंपनी द्वारा IDBI बैंक में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद के प्रस्ताव का विरोध किया है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित