आइडिया और वोडाफोन के विलय को दूरसंचार मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मर्जर के बाद कंपनी के देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर बनने का रास्ता साफ हो गया है। आपको बता दें कि दूरसंचार मंत्रालय ने सोमवार को वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेलुलर के मर्जर को मंजूरी दे दी थी।
रिर्पोट के अनुसार मंत्रालय ने आइडिया सेलुलर से कहा है कि वह वोडाफोन के स्पेक्ट्रम के लिए 3,926 करोड़ रुपए का नकद भुगतान करे। इसके साथ ही 3,342 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा कराने की शर्त भी रखी गई है।
आइडिया और वोडाफोन का विलय होने के बाद यह देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन जाएगी। इस समय फिलहाल एयरटेल देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कपंनी है। विलय के बाद नई कंपनी 23 अरब डॉलर की वैल्यू वाली बन जाएगी और इसका मार्केट शेयर 35 प्रतिशत होगा।
साथ ही इसका सब्सक्राइबर्स बेस 43 करोड़ पहुंच जाएगा। इसके बाद इस कंपनी की टक्कर रिलायंस जियो, एयरटेल और अन्य टेलीकॉम कंपनियों से होगी। इसके अलावा देखना यह होगा की मर्जर के बाद कंपनी कितनी सफल होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान