सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL ने देश की पहली इंटरनेट टेलीफोन सेवा शुरु की है। इस सर्विस के शुरु होने के बाद बीएसएनएल यूजर्स कंपनी के विंग्स (Wings) मोबाइल एप से देशभर में किसी नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इससे पहले मोबाइल एप पर कॉल करने की सुविधा किसी विशेष एप के जरिए आपस में ही कर सकते थे, लेकिन अब एप से किसी भी टेलीफोन नंबर पर कॉल कर सकेंगे।
बीएसएनएल के इस सेवा की शुरुआत करते हुए दूरसंचार मंत्री मनोज सिंहा ने कहा है कि इस सेवा का उपयोग कर BSNL उपभोक्ता देश में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकेंगे। इसे वह बीएसएनएल वाई-फाई या किसी अन्य सेवा प्रदाता के इंटरनेट का प्रयोग कर उपयोग कर सकते हैं।
आपको बता दें कि दूरसंचार विभाग में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई दूरसंचार आयोग ने वैद्य दूरसंचार लाइसेंस रखने वाली कंपनियों को एप आधारित कॉल सेवा देने की अनुमति प्रदान की है। इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन इसी सप्ताह से शुरु हो जाएंगे और सर्विस 25 जुलाई से एक्टिवेट हो जाएगी। रिर्पोट में यह भी कहा गया है कि इस सेवा के लिए सालाना 1099 रुपए चुकाने होंगे। 1099 रुपए का भुगतान करने के बाद आप एक साल तक फ्री में वॉयस और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान