जीएसटी कानून में कई सारे संशोधन को लेकर प्रस्ताव आए हैं। नए नियमों के अनुसार अब कंपनी अपने कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाने वाले खाने-पीने की चीजों, परिवहन और बीमा जैसी सुविधाओं पर चुकाए गए जीएसटी के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त कर सकेंगे। जीएसटी कानून में संशोधन के कुल 40 से अधिक प्रस्तावों में एक प्रस्ताव ऐसे प्रावधान के लिए भी किया गया है। संसद और राज्य विधानमंडलों द्वारा इसके पारित होने के बाद यह अमल में लाया जाएगा।
इनपुट कर क्रेडिट के तहत इकाई अपनी बिक्री पर कर जमा कराते समय अपने उत्पाद को तैयार करने में प्रयुक्त संसाधनों पर लगे जीएसटी के बराबर की छूट का दावा कर सकती है। सरकार ने जीएसटी कानून (केंद्रीय जीएसटी, राज्य जीएसटी, एकीकृत जीएसटी) और राजस्व क्षतिपूर्ति कानून में 46 संशोधनों का प्रस्ताव किया है।
अन्य बातों के अलावा संशोधन में नया रिटर्न फाइलिंग नियम पंजीकरण को रद्द करना और अलग-अलग व्यापार खंडों में काम कर रही कंपनियों के लिए अलग पंजीकरण और एकमुश्त डेबिट-क्रेडिट नोट शामिल हैं। सरकार ने जीएसटी कानून में संशोधन को 15 जुलाई 2018 तक संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया मांगी है।
राजस्व विभाग द्वारा संशोधन को अंतिम रुप दिए जाने के बाद उसे जीएसटी परिषद के सामने रखा जाएगा। उसके बाद जीएसटी कानून में संशोधन को लेकर उसे संसद और राज्य विधानमंडलों में पेश किया जाएगा।
संशोधन मसौदा के तहत कंपनियों के लिए अगर किसी कानून के तहत कर्मचारियों को खाना-पीना, स्वास्थ्य सेवाएं, जीवन बीमा, यात्रा लाभ किराया या मोटर वाहन को किराए पर लेने की बाध्यता है तो वह इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त कर सेंगे।
संशोधन के तहत ई-कॉमर्स कंपनियों का सालाना कारोबार 20 लाख रुपए से कम है तो जीएसटी के तहत पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है और उन्हें धारा 52 के तहत स्त्रोत पर कर कटौती की जरुरत नहीं है। सरकार ने संशोधन के पीछे कारण बताते हुए कहा है कि यह करदाताओं के अनुकूल उपाय है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति