अमीरों की लिस्ट में मार्क जकरबर्ग एक बार फिर आगे निकल गए हैं। जी हां फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जकरबर्ग बफेट को पीछे छोड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में टॉप 3 में टेक्नोलॉजी कंपनियों की बादशाहत है। पहले नंबर पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं।
जेफ बेजोस की संपत्ति 14,200 करोड़ डॉलर है। तो वहीं 9,420 करोड़ डॉलर संपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स दूसरे नंबर पर हैं। फेसबुक के शेयर में आई तेजी के बाद मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में भी बड़ा उछाल आया है।
8,160 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ जबकरबर्ग तीसरे नंबर हैं। 8,120 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पांचवे नंबर पर स्पेन की इंडिटेक्स के फाउंडर अमांसियो ओर्टेगा हैं।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, जुकरबर्ग की संपत्ति का करीब 97 प्रतिशत या लगभग 79 अरब डॉलर अपने फेसबुक शेयर से आता है, जबकि उनके पास लगभग 2.5 अरब डॉलर नकद भी है। जकरबर्ग के पास रियल एस्टेट परिसंपत्तियों में करीब 175 मिलियन डॉलर का मालिक है, जिसमें कैलोफोर्निया के पालो अल्टो में 9 मिलियन डॉलर का घर और 100 मिलियन डॉलर का हवाई में एक और घर 100 मिलियन डॉलर का है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग