मोदी सरकार की लाभदायी योजना जन-धन योजना के खाताधारकों को अब फ्री एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर मिल सकता है। तो वहीं योजना के तहत लाइफ और एक्सिडेंट इंश्योरेंस के लाभार्थियों के कवर को भी दोगुना किए जाने की संभावना है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार योजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार सरकार ने अभी तक वित्तीय इंक्लूजन के लिए जो कदम उठाए हैं उन्हें मजबूत करने के लिए विकल्पों की तलाश है। इनमें से एक बीमा कवरेज को बढ़ाना है।
रिर्पोट के अनुसार सरकार संसाधन की तलाश में है और 15 अगस्त को इसकी घोषणा कर सकती है। लगभग 32 करोड़ जन-धन खाता धारक हैं जिनके पास लाइफ इंश्योरेंस कवर हैं। रुपे कार्ड के साथ वाले 24 करोड़ खाताधारक भी एक लाख के एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर के लिए पात्र हैं। आपको बता दें कि इस स्कीम को 2014 में नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था।
अधिकारियों के अनुसार एक विकल्प यह है कि सभी जन-धन योजना खाताधारक को बिना कोई प्रीमियम के लिए सुरक्षा बीमा योजना के योग्य मान लिया जाए। अभी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत होने या अपंग होने पर दो लाख का कवर मिलता है।
यह कवर 12 रुपए के सालाना प्रीमियम पर है। इस योजना के लगभग 13 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट में आगे बताया गया है कि अधिकारियों के अनुसार जिन खाताधारक के पास रुपे कार्ड नहीं है उन्हें भी इसका लाभ मिल सकता है। साथ ही वे पात्रता के नियमों को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि जन-धन योजना खाताधारक एक्सिडेंट इंश्योरेंस के लिए क्लेम कर सकते हैं, जब उन्होंने 90 दिनों में रुपे कार्ड का इस्तेमाल कम से कम एक बार किया हो। जन-धन योजना के पहले फेज में सिर्फ बैंक अकाउंट खोलने पर फोकस था, जबकि दूसरे फेज में माइक्रो इंश्योरेंस और पेंशन योजना के तहत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लक्ष्य है।
जन-धन से जन सुरक्षा बिल के तहत सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2 योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से 330 रुपए के सालाना प्रीमियम पर दो लाख का एक्सिडेंट कवर और 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर शामिल है। इस योजना के 53 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान