महाराष्‍ट्र की तरह अब उत्‍तर प्रदेश में भी प्‍लास्टिक को बैन करनी की मुहिम छिड़ने वाली है। जिससे प्‍लास्टिक उद्योग प्रभावित हो सकता है। जी हां यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि 15 जुलाई पूरे प्रदेश को प्‍लास्टिक मुक्‍त करने का काम शुरु हो जाएगा। उन्‍होंने आम जनता से प्‍लास्टिक मुक्‍त व्‍यवस्‍था के सहयोग के लिए आह्रान किया है।

Advertisement

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा है कि 15 जुलाई से प्‍लास्टिक के कप, प्‍लेट, ग्‍लास और पॉलीथीन इत्‍यादि का प्रयोग ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए।

Advertisement

रिर्पोट के अनुसार प्‍लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी ढ़ंग से सुनिश्चित कराने के तरीकों पर काम किया जा रहा है। सरकार इस पाबंदी का उल्‍लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के बारे में भी सोच रही है। ज्ञात हो कि राज्‍य मंत्रिमंडल ने दिसम्‍बर 2015 में 40 माइक्रॉन या उससे ज्‍यादा के पॉलीथीन बैग के इस्‍तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के प्रस्‍ताव को अनुमोदन दिया था, जिसका समुचित ढ़ंग से पालन नहीं हो सका था।

Advertisement

जिस तरह से महाराष्‍ट्र में प्‍लास्टिक में प्रतिबंध लगने के बाद वहां की प्‍लास्टिक इंडस्‍ट्री आर्थिक रुपए से प्रभावित हो रही हैं हो सकता है कि उत्‍तर प्रदेश में भी ऐसा हो इसलिए प्‍लास्टिक प्रतिबंध पर विवाद भी छिड़ने की आशंका है।