जियोफोन मॉनसून हंगमा ऑफ़र और जियोफोन-2 ऑफर की घोषणा 5 जुलाई, 2018 को हुई जो कि रिलायंस की 41वीं AGM में की गई थी। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है अब त‍क जिस तरह से जियो ने अपने ग्राहकों को नए-नए ऑफरों और जियो फोन से टेलीकॉम इंडस्‍ट्री को हिला कर रख दिया है ठीक उसी तरह जियो फोन 2 भी क्रांति लाएगा। तो आइए आपको बताते हैं जियो फोन के मानसून हंगामा ऑफर और जियो फोन 2 के बारे में।

Advertisement

जियोफोन के लिए ‘मॉनसून हंगामा ऑफर’

जियोफोन "मॉनसून हंगामा ऑफर" का लाभ किसी भी कंपनी का फीचर फोन उपयोग करने वाले ग्राहक उठा सकते हैं। यह ऑफर केवल जियोफोन के मौजूदा मॉडल पर ही उपलब्ध है। (यानी जियोफोन के उस मॉडल पर जो अभी मार्किट में उपलब्ध हैं।)

मॉनसून हंगामा ऑफर के बारे में

501 रुपये की प्रभावी प्रवेश लागत पर ग्राहक अपने मौजूदा फीचर फोन को 21 जुलाई, 2018 से जियोफोन (मौजूदा मॉडल) के साथ बदल सकते हैं।

  • इस प्रकार जियोफोन की प्रभावी प्रवेश लागत 1500 रुपये से घटाकर 501 रुपये कर दी गई है।
  • जियोफोन के दोनों मॉडल्‍स पर व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब चलेगा।
  • लोकप्रिय एप्स, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब 15 अगस्त 2018 से जियोफोन के दोनों मॉडलों पर उपलब्ध हो जाएंगे।
  • मौजूदा जियोफोन ग्राहक भी इन एप्स को अपने फोन पर जियोफोन एप स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे।
  •  

    जियोफोन-2 की विशेषताएं

    • जियोफोन-2 एक हाई-एंड मॉडल है जिसमें हॉरिजॉन्टल स्क्रीन डिस्प्ले, फुल कीपैड के साथ कई एडवांस फीचर और फंक्शनस् उपलब्ध हैं।
    • 15 अगस्त, 2018 से जियोफोन-2 केवल 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
    • इन घोषणाओं के बारे में और अधिक जानकारी जल्द ही jio.com पर उपलब्ध कराई जाएगी।
    •  

      हमसे जुड़ें

      बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्‍य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।