कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार से निवेशकों को थोड़ी उम्मीदें हैं। शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 35608.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 10756.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी आईटी सेक्टर भी आज 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14023.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी बैंक -0.04 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी नजर आ रही है। आज बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 15335.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 15997.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बीएसई हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई टेक और बीएसई कैप गुड्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई मेटल, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार दर्ज करा रहे हैं।
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई जहां 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 21678.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -2.13 फीसदी और हैंग सेंग -0.48 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, एचपीसीएल, बजाज ऑटो और इंफोसिस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में टाइटन कंपनी, वेदांता, जी इंटरटेनमेंट, कोल INDIA और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी