एक ओर जहां ट्रेड बार से ग्लोबल मार्केट डरा हुआ है तो वहीं अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर शुरु हो चुका है। अब अमेरिका ने आज यानि की शुक्रवार को 34 अरब डॉलर के चीनी आयात पर 25 प्रतिशत का नया टैरिफ लगाते हुए उसे बड़ा झटका दिया है। चाइना डेली की रिर्पोट के अनुसार चीन ने शुक्रवार को ही अमेरिकी सामानों पर भी टैरिफ लगा दिया है।
रिर्पोट में कहा गया है कि अमेरिका चीनी सामानों पर नया टैरिफ लगाने के फौरन बाद चीन ने अमेरिका से आयात किए जाने वाले करीब 545 सामानों पर टैरिफ लगा दिया है। खास बात यह है कि चीन का फैसला भी 34 अरब डॉलर के बराबर अमेरिकी आयात को प्रभावित करेगा।
इस पर चीन ने कहा है कि वह अमेरिका के इस फैसले से अपने हितों की रक्षा के लिए जरुरी कदम उठाएगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका द्वारा इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड वॉर की शुरुआत करने के बाद चीन अपने लोगों और देश के हितों की सुरक्षा के लिए हर जरुरी और जवाबी कदम उठाने के लिए मजबूर है।
इस पर मंत्रालय ने कहा है कि ये ड्यूटीज वास्तव में धौंस जमाने जैसा है, जिसका ग्लोबल इंडस्ट्री पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इससे ग्लोबल इकोनॉमी रिकवरी में भी अड़चन आएगी। चीन ने कहा है कि अमेरिका के इस कदम से ट्रांसनैशनल कंपनियों, सामान्य कंपनियों ही नहीं ग्लोबल मार्केट के ग्राहकों पर भी असर पड़ेगा। चीनी मंत्रालय ने कहा है कि यह अमेरिकी उद्यमों और ग्राहकों को भी प्रभावित करेगा।
अमेरिकन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इन चाइना के चेयरमैन विलियम जैरिट ने ग्लोबल टाइम्स से कहा है कि इस तरह के ट्रेड वॉर का विजेता कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि काउंटर प्रॉडक्टिव इंपोर्ट टैरिप्स न सिर्फ अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाएगा बल्कि इससे दुनिया के हर देश प्रभावित होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान