रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी ने गुरुवार को RIL के 41वें एजीएम को संबोधित करते हुए जियो फोन 2 को लॉन्‍च करने की घोषणा की। नया जियो फोन इस साल 15 अगस्‍त को बाजारों में मिलने लगेगा। यह नया फोन 2999 रुपए में होगा जिसमें आपको फ्री फेसबुक, व्‍हॉट्सएप और यूट्यूब की सुविधा भी मिलेगी। जियो फोन 2 के बारे में पूरी जानकारी आपको आगे की स्‍लाइड में बताएंगे।

Advertisement

आकाश और ईशा अंबानी ने फोन के बारे में दी जानकारी

एजीएम की मीटिंग के दौरान मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने जियो फोन से जुड़े नए फीचर का ऐलान किया। उन्‍होंने व्‍हॉट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे नए अप्‍लीकेशन की जानकारी दी। साथ ही डेमो के माध्‍यम से बताया कि यह नया एप किस तरह से काम करेगा।

25 मिलियन से अधिक लोग जियो फोन के यूजर

अगर आपके पास पहले से जियो फोन है तो आप इसे बदलकर और 501 रुपए और जमा कर नया जियो फोन 2 प्राप्‍त कर सकते हैं। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि इस समय भारत में 25 मिलियन से अधिक जियोफोन उपयोगकर्ता हैं। अब हम अतिरिक्‍त क्षमता के साथ नेक्‍स्‍ट लेवल का जियो फोन लेकर आ रहे हैं।

वाई-फाई फीचर की सुविधा से होगा लैश

साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फोन में जल्‍द ही वाईफाई फीचर की भी सुविधा उपलब्‍ध होगी। जियो फोन 2 में आपको वीओएलटीई, वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में मैसेज, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर भी मिलेंगे।

मानसून हंगामा ऑफर

इसके अलावा जियो फोन मानसून हंगामा ऑफर के तहत जियो फोन को एक्‍सचेंज कर नया फोन खरीए पाएंगे, जिसके लिए आपको सिर्फ 501 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा जियो फोन की प्रभावी कीमत भी अब 501 रुपए होगी।