पिछले कई सप्‍ताह से शेयर बाजार में मंदी का दौर चल रहा है। आज बुधवार को भी शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स, निफ्टी और मिडकैप इंडेक्‍स गिरावट के साथ कारोबार कर रह रहे हैं। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 35312.91 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी -0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 10679.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स जहां -0.64 फीसदी की सुस्‍ती के साथ 15342.48 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स -0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 15963.09 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -0.22 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 26146.80 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी और ऑटो सेक्‍टर में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्येरेबल्‍स, एफएमसीजी सेक्‍टर, टेक और ऑयल एण्‍ड गैस में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं बीएसई मेटल और हेल्‍थकेयर भी गिरावट के साथ आज कारोबार दर्ज करा रहे हैं।

Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्‍केई -0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 21698.77 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स -0.17 फीसदी और हैंग सेंग -1.07 फीसदी की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ल्‍यूपिन, डॉ रेड्डीस लैब्‍स, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और पावर ग्रिड बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में हिंडाल्‍को, वेदांता, एचपीसीएल, ग्रेसिम और भारती एयरटेल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।