कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में सोना 0.13 प्रतिशत गिरकर 30,551 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज में सोना अक्‍टूबर 40 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 30,551 रुपए प्रति दस ग्राम पर रह गया। इसमें 20 लॉट का कारोबार हुआ।

Advertisement

इसी प्रकार सोना अगस्‍त 21 रुपए यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 30,268 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 962 लॉट का कारोबार हुआ। विश्‍लेषकों का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोना के भाव में गिरावट रही।

Advertisement

तो वहीं ग्‍लोबल स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.18 प्रतिशत गिरकर 1,239.30 डॉलर प्रति औंस रहा।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।