इस महीने फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्‍तरी हुई है। दिल्‍ली में रसोई गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 55.50 रुपए बढ़ गया है और सिब्‍सडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.71 रुपए की बढ़ोत्‍तरी की गई है। सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्‍तरी का कारण अंतराष्‍ट्रीय दरों में तेजी और रुपए में गिरावट को माना जा रहा है। आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने के औसत बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के आधार पर एलपीजी की कीमत में संशोधन करती हैं।

Advertisement

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार रसोई गैस के बिना सिब्‍सडी वाले सिलेंडर पर जीएसटी में संशोधन के चलते कीमतों में बढ़ोत्‍तरी की गई है।

Advertisement

कोटा वाले सिलेंडर

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्‍ली में साल में 12 सब्‍सडी वाले सिलेंडर का कोटा समाप्‍त होने के बाद ग्राहकों को जुलाई से बिना सिब्‍सडी वाले सिलेंडर पर 55.50 रुपए प्रति सिलेंडर अधिक मूल्‍य चुकाना होगा। तो वहीं कोटे के तहत आने वाले सिलेंडर पर 55.50 रुपए से 2.71 रुपए घटाने के बाद 52.79 रुपए प्रति सिलेंडर उपभोक्‍ताओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 493.55 रुपए से बढ़ाकर 496.26 रुपए प्रति सिलेंडर कर दी गई है।

चार बढ़े महानगरों में एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्‍ट दाम
शहर   एलपीजी के दाम 
दिल्‍ली  496.26
कोलकाता   499.48
मुंबई  494.1
चेन्‍नई  484.67
पिछले तीन महीनों में इतने बढ़े LPG के दाम
महीना दिल्‍ली कोलकाता  मुंबईचेन्‍नई
जून  493.55  496.65  491.31  481.84
मई  491.21  494.23  488.94  479.42
अप्रैल  491.35  494.33  489.04  479.44
कमर्शियल सिलेंडर

19 किलो वाले कमर्शियन सिलेंडर कर बात करें तो उसकी कीमतों में भी जोरदार बढ़ोत्‍तरी की गई है, दिल्‍ली में इसका दाम 84 रुपए बढ़कर 1328 रुपए, कोलकाता में 91 रुपए बढ़कर 1382 रुपए, मुंबई में 90.50 रुपए बढ़कर 1286.50 रुपए और चेन्‍नई में भी 90.50 रुपए बढ़कर 1424.50 रुपए हो गया है।