पिछले एक महीने में देश के विभिन्‍न शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कुछ कमी आयी है लेकिन पिछले 6 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके बाद आज सोमवार 2 जुलाई को पेट्रोल जहां 31 पैसे तो वहीं डीजल 17 पैसे तक सस्‍ता हुआ है। जबकि कच्‍चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं फिर भी सरकारी तेल कंपनियां कीमतें नहीं बढ़ा रही हैं। आपको बता दें कि एक सप्‍ताह में कच्‍चे तेल की कीमतों में 3 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है।

Advertisement

आज का दाम

पेट्रोल और डीजल में आज 6 दिन के बाद कटौती की गई है। दिल्‍ली में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता हुआ है तो वहीं डीजल में 10 पैसे की कटौती की गई है। आज दिल्‍ली में पेट्रोल 75.55 रुपए प्रति लीटर और डील 67.38 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल पर 31 पैसे और डील पर 17 पैसे की कटौती की गई है। आज मुंबई में पेट्रोल 82.99 रुपए प्रति लीटर, डीजल 71.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम

दो अन्‍य महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

आज कोलकाता में पेट्रोल पर 14 पैसे की कटौती की गई है। तो वहीं डीजल पर 10 पैसे कम हुए हैं। आज यहां पर पेट्रोल 78.23 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 69.92 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्‍नई में भी पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे और डीजल पर 10 पैसे की कटौती हुई है। आज यहां पर पेट्रोल 77.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.27 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम

महंगा हो रहा है क्रूड ऑयल

बता दें कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जाने से ट्रेडर्स को मार्केट में ऑयल सप्‍लाई में कमी आने का अंदेशा है। यही वजह है कि 21 जून से अभी तक क्रूड की कीमतें 6 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 79.5 डॉलर पर पहुंच गई हैं। फिलहाल ओपेक देशों ने हाल ही में रोजाना 10 लाख बैरल ज्‍यादा तेल सप्‍लाई का ऐलान किया है लेकिन इतने से तेल की मांग पूरी नहीं हो पाएंगी। इसलिए अंतराष्‍ट्रीय बाजार में तेल के दाम में बढ़ोत्‍तरी हो रही है।

महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

पिछले कुछ दिनों में कच्‍चे तेल की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। साउदी अरब और रुस ने सप्‍लाई पर प्रतिबंध लगाया है। तो वहीं वेनेजुएला के आउटपुट में गिरावट के चलते इस साल तेल के दाम में तेजी बनी हुई है। तो दूसरी ओर भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है इससे आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्‍यादा पैसे चुकाने पड़े हैं।