आईसीआईसीआई बैंक की चेयरमैन और सीईओ चंदा कोचर के छुट्टी पर जाने के बाद विभिन्‍न कार्यभार संभालने के लिए चेयरमैन की तलाश जारी थी। 1977 बैच के आईएस रह चुके गिरीशचंद्र चतुर्वेदी आईसीआइसीआई बैंक के नॉन एक्जिक्‍यूटिव पार्ट टाइम चेयरमैन बनाए गए हैं। 1 जुलाई से गिरीश चंद्र चतुर्वेदी का कार्यकाल शुरु होगा। जनवरी 2013 में गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ऑयल सेक्रेटरी भी रहे हैं।

Advertisement

आपको बता देंकि काफी समय से विवाद में घिरे आईसीआईसीआई बैंक के नए चेयरमैन की तलाश थी, और इसकी रेस में बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर एमडी माल्‍या सबसे आगे थे लेकिन शुक्रवार को इन अटकलों पर विराम लग गया और 1977 बैच के आईएएस फिलहाल पार्ट टाइम के लिए बैंक के चेयरमैन नियुक्‍त किए गए।