भारतीय रुपऐ में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है खासकर डॉलर के मुकाबले रुपया दिन व दिन कमजोर होता नजर आ रहा है। गुरुवार को भारतीय करेंसी अब तक के अपने सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गई है। आपको बता दें के सुबह रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 68.89 रुपए के स्‍तर पर खुला है। माना जा रहा है कि यह रुपए में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

Advertisement

फिलहाल बाद में रुपए की स्थिति में मामूली सुधार हुआ और इस समय यह 68.82 के स्‍तर पर है। भारतीय रुपया अब सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्राओं में से एक है और 70 स्तरों का परीक्षण कर सकता है।

Advertisement

इस बीच, डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी से गिरावट की रिपोर्ट के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के नीचे तो जैसे जमीन ही खिसक गई हो। तेल विपणन कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट के चलते निफ्टी भी 20 अंक नीचे था।

बता दें की बुधवार को रुपया 68.61 के स्‍तर पर बंद हुआ था। इस कमजोर के साथ ही रुपया 69 के अपने सबसे निचले स्‍तर पर पहुंचने के करीब है। इससे पहले रुपया कभी भी डॉलर के मुकाबले 69 के पार नहीं पहुंचा है।