भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड ने जियो और एयरटेल को टक्‍कर देने के लिए अपना एक लंबे समय की वैद्यता वाला प्रीपेड प्‍लान मार्केट में लॉन्‍च किया है। इस पैक की कीमत है 1,999 रुपए जो यूजर को हर दिन 2 जीबी डाटा देगा। इस पैक में असीमति वॉयस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलेंगे। कुल मिलाकर इसमें 730 जीबी डाटा यूजर को मिलेगा।

Advertisement

चेन्‍नई और तमिलनाडु सर्कल में लागू है प्‍लान

बीएसएनएल का यह लॉन्‍ग-टर्म प्रीपेड पैक वर्तमान में चेन्‍नई और तमिलनाडु सर्कल में लागू है। पैक के बारे में यह जानकारी टेलीकॉम टॉक ने दी है। यह पैक प्रमोशनल लग रहा है और इसका फायदा 25 जून से लेकर 22 सितंबर के बीच ही उठाया जाना संभव होगा।

जियो का पैक

बीएसएनएल के 1,999 रुपए वाले इस पैक के मुकाबले में जियो का 1999 रुपए वाला प्‍लान है। यह 180 दिन की वैद्यता देता है और कुल 125 जीबी हाईस्‍पीड डाटा यूज को दिया जाता है। यह ध्‍यान रखें की जियो देशभर में 4जी वीओएलटीई सेवा देती है।

पैक की वैद्यता

यह पैक बीएसएनएल यूजर को पीआरबीटी की सेवा भी देगा। इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी केरल सर्कल के अलावा कहीं भी 4जी सेवा नहीं देती है। साथ ही इस पैक की वैद्यता 365 दिन या 12 कहें कि 12 महीने की है।

इस महीने BSNL के कई पैक हुए पेश

जून महीने की शुरुआत में BSNL ने कई प्रीपेड पैक का डाटा बढ़ाकर लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकार्षित किया है। 14 रुपए से लेकर 241 रुपए तक के पैक अपग्रेड होकर आए थे। इनमें 2 जीबी तक डाटा की बढ़त मिली थी, जहां पहले 1 जीबी व 1.5 जीबी तक ही दिया जा रहा था इनमें भी यूजर को पीआरबीटी सेवा का लाभ मिलता था।