ग्लोबल कंसल्टेंट फर्म ने अपने सर्वे में कॉस्ट ऑफ लिविंग (रहने की लागत) की रिर्पोट जारी की है जिसके अनुसार भारत में मुंबई शहर सबसे महंगा शहर है जो कि कई विदेशी शहरों से आगे हैं। तो वहीं दुनिया के सबसे महंगे शहर की इस लिस्ट में हांगकांग शहर सबसे सूची में सबसे ऊपर है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे शहरों में भारत के बांकी राज्यों को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है।
मुंबई शहर को दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में 55वां स्थान हासिल हुआ है। जिसके आगे मेजबार्न जैसे शहर की भी चमक कम पड़ गई है। जी हां दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में मेलबॉर्न 58 नंबर पर, स्टॉकहोम 89 पर और एटलांटा शहर 95 वें स्थान पर है।
न्ययार्क आधारित 'मर्सर' स्वास्थ्य, हेल्थ और कॅरियर पर जो अपनी रिर्पोट देती है उसके कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के अनुसार महंगे शहरों में 2018 में नई दिल्ली को 103 वां स्थान, बैंगलोर को 170, चेन्नई 144 और कोलकाता को 182 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
पिछले साल के मुकाबले मेलबॉर्न और स्टॉकहोम जैसे शहरों की रैंकिंग कम हुई है जबकि मुंबई की रैंकिंग जंप करके ऊपर पहुंच गई है। इसकी वजह है यहां पर फूड आइटम, एल्कोहल और घरेलू इस्तेमाल की चीजों में बढ़े हुए दाम।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि मुंबई में रियल एस्टेट की कीमत आवासीय उद्देश्यों के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा है। खेल की लागत, परिवहन के लागत में वृद्ध, टैक्सी किराए में वृद्धि और रोड टैक्स में वृद्धि आदि चीजें इसके लिए जिम्मेदार मानी जा सकती हैं।
2018 सर्वेक्षण ने पांच महाद्वीपों में 209 शहरों को स्थान दिया, जिसमें आवास, परिवहन, भोजन और कपड़ों सहित प्रत्येक स्थान पर 200 से अधिक वस्तुओं की तुलनात्मक लागत को मांपा गया।
हांगकांग दुनिया के सबसे महंगे शहर के रूप में अग्रणी है, जो अंगोला की राजधानी लुआंडा से आगे है जो 6वें स्थान पर है। केवल दो यूरोपीय शहर, ज़्यूरिख (3) और बर्न (10) सबसे महंगे शहरों की टॉप 10 सूची में शामिल हैं।
इस सूची में एशियाई देश टोक्यो दूसरे स्थान पर, सिंगापुर चौथे स्थान पर, सियोल पांचवें स्थान पर, सातवें स्थान पर शंघाई और बीजिंग नौवें स्थान पर रहते हुए इस सूची में हावी हैं। एशिया के बाहर, यूरोपीय और अफ्रीकी शहर कर्मचारियों के लिए सबसे अच्छे शहरों में से हैं।
वैश्विक रैंकिंग के इस सर्वेक्षण के लिए, न्यूयॉर्क शहर को सभी तुलनाओं के लिए आधार शहर के रूप में उपयोग किया जाता है, और मुद्राओं को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मापा जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान