कमजोर वैश्विक रुख के साथ सटोरियों के सौदे घटाने से आज वायदा कारोबार में सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 30,864 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज में अक्‍टूबर की आपूर्ति वाला सोना 50 रुपए यानी 0.16 प्रतिशत फिसलकर 30,864 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें पांच लॉट का कारोबार हुआ।

Advertisement

इसी प्रकार, अगस्‍त की आपूर्ति वाला सोना 43 रुपए यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,573 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 109 लॉट का कारोबार हुआ।

Advertisement

बाजार विश्‍लेषकों ने कहा है कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट रही।

ग्‍लोबल स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.06 प्रतिशत गिरकर 1,266.90 प्रति औंस रहा।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।