भारत लगभग पूरी तरह से डिजिटल बन चुका है यहां पर अब हर चीज ऑनलाइन बेंच सकते हैं और खरीद सकते हैं। तभी तो ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग व डिलिवरी सेवा कंपनी स्विगी ने दक्षिण अफ्रीकी इंटरनेट नैस्‍पर्स और रुसी अरबपति यूरी मिल्‍लर की अगुआई वाली निवेश फर्म DST ग्‍लोबल आदि से 21 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इस तरह से अब तक कंपनी की तरफ से जुटाई गई राशि 50 करोड़ डॉलर के आसपास पहुंच गई है और यह कंपनी फूड डिलीवरी एप जोमैटो के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी यूनिकॉर्न बन गई है।

Advertisement

रिर्पोट के अनुसार नई पंजूी 1.3 अबर रुपए के मूल्‍यांकन पर जुटाई गई है, जो स्विगी को इस क्षेत्र में सबसे मूल्‍यवान कंपनी बनाती है। आपको बता दें कि बस 4 महीने पहले बैंगलोर की इस कंपनी ने नैस्‍पर्स की अगुआई वाले निवेशकों से 10 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

Advertisement

बता दें कि स्विगी फूड ऑर्डरिंग एप के तौर पर बने रहने के खातिर पूंजी जुटा रही है क्‍योंकि प्रतिस्‍पर्धी जोमैटो और फूड पांडा एप ने पूंजी जुटाने के बाद बढ़त पर ध्‍यान देना शुरु कर दिया है। हालांकि फूड पांडा के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण ओला कंपनी ने कर लिया है, तो वहीं जोमैटो ने अलीबाबा की सहायक एण्‍ड फाइनेंशियल से हाल में 15 करोड़ डॉलर हासिल किए हैं।

Advertisement

स्विगी कंपनी के सह-संस्‍थापक व सीईओ का कहना है कि इस निवेश के साथ हम स्विगी की पेशकश में इजाफा जारी रखेंगे, साथ ही ऑन डिमांड डिलिवरी की अपनी व्‍यवस्‍था की क्षमता में भी इजाफा करेंगे।