कारोबारी सप्‍ताह के चौथे दिन भी बाजार में अच्‍छी शुरुआत देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस सप्‍ताह सोमवार और मंगलवार को भारी गिरावट देखने के बाद बुधवार से बाजार में रौनक लौटी है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 35565.37 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Advertisement

तो वहीं आज मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स जहां -0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 16639.4 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स -0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 15828.46 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

जबकि निफ्टी बैंक 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 26602.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्‍टर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स और कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स जहां बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर, मेटल्‍स, ऑयल एण्‍ड गैस गिरावट के साथ कारोबार दर्ज करा रहे हैं।

Advertisement

टॉप गेनर्स कंपनियों में जी इंटरटेनमेंट, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और हिंडाल्‍को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती इंफ्राटेल, यूपीएल, पावर ग्रिड, गेल और डॉ रेड्डीस लैब्‍स में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

ग्‍लोबल मार्केट में जापान का बाजार निक्‍केई 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 22690.87 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं हैंग सेंग और स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।