कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार की सुस्‍ती के साथ शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 35569 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 10800 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में आज थोड़ा खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 17073 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 16086 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी आईटी सेक्‍टर उछाल के साथ 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 13926 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी बैंक भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में जापान का बाजार निक्‍केई 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 22800 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.17 फीसदी गिरावट के साथ 30387 के स्‍तर पर और स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स -1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 3356 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो डॉ रेड्डीस लैब्‍स, ल्‍यूपिन, सन फार्मा, एचसीएल टेक और टाइटन कंपनी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों की बात करें तो ग्रेसिम, एचपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्प, हिंडाल्‍को और यस बैंक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।