अगर आप पतंजलि के प्रोडक्‍ट को उपयोग करने के शौकीन हैं तो खुश हो जाइए क्‍योंकि आपके लिए बाबा रामदेव कुछ और भी नया लेकर आ रहे हैं। बाबा रामदेव की पतंजलि के लिए वित्‍त वर्ष 2018 थोड़ा मुश्किल और निराशाजनक रहा है लेकिन कंपनी के एमडी आचार्य बालकृष्‍ण का कहना है कि आगे पतंजलि की ग्रोथ में शानदार तेजी आएगी, और कंपनी साल 2022 तक 50 हजार करोड़ रुपए के टारर्गेट को पूरा कर लेगी।

Advertisement

सीएनबीसी आवाज की रिर्पोट के अनुसार बाबा रामदेव पतंजलि को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए इस साल शुद्ध स्‍वादेशी जीन्‍स लॉन्‍च करेंगे। पतंजलि आयुर्वेट के एमडी आचार्य बालकृष्‍ण ने बताया कि वो इस साल के अंत तक पतंजलि परिधान लॉन्‍च कर देंगे।

Advertisement

इसके लिए पतंजलि ने देशभर में 100 से ज्‍यादा स्‍टोर्स खोले की योजना बनाई है। पतंजलि आयुर्वेद पैकेट वाला दूध लॉन्‍च करने की योजना पर भी काम शुरु कर चुका है। यानि की जल्‍द ही अब आपको पतंजलि का भी दूध मिलेगा।