इस साल मोदी सरकार वेतनभोगियों की सैलरी में बड़ा बदलाव कर सकती है। केंद्र सरकार आपकी सैलरी के नियमों में बदलाव की तैयारी कर रही है। इसके लिए मजदूर कानून में बदलाव पर विचार चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आपकी सैलरी पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। बिजनेस स्टैण्डर्ड की रिर्पोट के अनुसार केंद्र सरकार ऐसा इंतजाम करने जा रही है, जिसके तहत कंपनियां आपकी बेसिक सैलरी कम न रख सकें। सरकार ने बेसिक सैलरी को आपके वेतन का बड़ा हिस्सा बनाने की तैयारी कर दी है।
फिलहाल बेसिक सैलरी में बढ़ोत्तरी होने से आपकी टेक होम सैलरी कम हो जाएगी क्योंकि बेसिक पे बढ़ने से प्रोविडेंट फंड, इंश्योरेंस और ग्रेच्युटी में आपका योगदान बढ़ जाएगा। दूसरा बड़ा बदलाव जो इस फैसले से होगा, वह यह कि इससे आपकी टैक्स देनदारी भी बढ़ जाएगी।
बिजनेस स्टैण्डर्ड की रिर्पोट के अनुसार हर व्यक्ति के वेतन में मिलने वाले हाउस रेंट, लीव ट्रैवल अलाउंस समेत अन्य अलाउंस को बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जा सकेगा।
इसके उपर जो भी सैलरी कंपनी देगी, वह बेसिक पे के तौर पर अंकित होगी। इसी के आधार पर ही पीएफ कंट्रीब्यूशन, इंश्योरेंस और ग्रेच्युटी तय होगी।
इस प्रस्ताव का जहां कुछ ट्रेड यूनियनों ने स्वागत किया है तो वहीं कुछ इंडस्ट्रीज ने इस प्रस्ताव का विरोध भी शुरु कर दिया है। उन्हें डर है कि इससे उनकी जेब पर बोझ पड़ेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान