कारोबारी सप्‍ताह के चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 35631.18 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 10821.50 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स जहां 0.08 फीसदी की सुस्‍ती के साथ 17042.22 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स -0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 16074.00 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -0.14 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 26606.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी और ऑटो सेक्‍टर में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्येरेबल्‍स, एफएमसीजी सेक्‍टर, टेक और ऑयल एण्‍ड गैस में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं बीएसई मेटल और हेल्‍थकेयर में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट में भी आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्‍केई जहां -0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 22849.56 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग भी -0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 30533.64 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो हिंडाल्‍को, IDEA सेलुलर, भारती एयरटेल, टाटा स्‍टील और डॉ रेड्डीस लैब्‍स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में इंफोसिस, एसबीआई, विप्रो, एचपीसीएल और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।