अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि 5 हजार रुपए से बढ़कर 10 हजार रुपए हो सकती है। वित्त सेवा विभाग के संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि योजना के तहत पेंशन राशि बढ़ाए जाने की जरुरत है। PFRDA ने वित्त मंत्रालय को यह प्रपोजल दिया था। आपको बता दें कि इसका उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना से जोड़ना।
अटल पेंशन योजना (APY) के तहत फिलहाल 1 हजार रुपए से 5 हजार रुपए महीने तक के 5 स्लैब हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के चेयरमैन के अनुसार इस बारे में काफी फीडबैक मिला था, जिसके बाद सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। लोगों का कहना था कि 60 साल की उम्र में 5,000 रुपए पर्याप्त नहीं होंगे।
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने 2 और प्रस्ताव भेजे हैं इनमें से एक है ऑटो एनरोलमेंट और दूसरा प्रस्ताव अधिकतम 40 साल उम्र की सीमा बढ़ाकर 50 साल करना। इससे योजना से जुड़ने वालों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
यदि आप 60 साल की उम्र पूरी करने पर 1000 रुपए मासिक पेंशन चाहते हैं और 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ते हैं, तो आपको 42 रुपए हर महीने देने होंगे। यदि आप 5000 रुपए पेंशन चाहते हैं और 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो आपको 210 रुपए देने होंगे।
पेंशन राशि मंथली प्रीमियम
1000 रुपए 42 रुपए- 48 साल की उम्र में
291 रुपए- 40 साल की उम्र में
2000 रुपए 84 रुपए- 84 साल
582 रुपए- 40 साल
3000 रुपए 126 रुपए- 18 साल
873 रुपए- 40 साल
4000 रुपए 168 रुपए- 18 साल
1164 रुपए- 40 साल
5000 रुपए 210 रुपए- 18 साल
1454 रुपए- 40 साल
PFRDA के अनुसार अटल पेंशन योजना से फिलहाल 1.02 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। 2017-18 में 50 लाख नए यूजर इस योजना से जड़े। तो वहीं चालू वित्त वर्ष में 60-70 लाख ग्राहक जुड़ने की उम्मीद है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान