भारत में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बीएस के अनुसार पिछले 3 सप्‍ताह में चीनी का भाव 21 फीसदी बढ़ चुका है। इसकी पीछे की जो वजह बताई जा रही है वो यह है कि चीनी के भाव में मिल की तरफ से कम सप्‍लाई के चलते बढ़ रहे हैं। सरकार ने सप्‍लाई को नियंत्रित करने के लिए रिवर्स स्‍टॉक लिमिट लगा दी थी। बेंचमार्क एम 30 वेराइटी की चीनी के भाव 19 मई को इस सीजन में 2762 रुपए प्रति क्विंटल हो गए थे। अब चीनी का भाव मुंबई की होलसेल वाशी मंडी में 3,341 रुपए हो गया है। रिटेल में चीनी 35 से 40 रुपए किलो के बीच मिल रही है।

Advertisement

खाद्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार, चीनी क्षेत्र को विनियमित नहीं करना चाहती है और चीनी के लिए न्‍यूनतम बिक्री मूल्‍य को तय करना और चीनी मिलों के लिए स्‍टॉक रखने की सीमा निर्धारित करना महज किसानों, उपभोक्‍ताओं के साथ-साथ छोटी इकाइयों के हित के लिए किया गया है।

Advertisement

नकदी संकट से जूझ रहे चीनी उद्योग की सहायता के लिए, सरकार ने पिछले सप्‍ताह 30 लाख टन का बफर स्‍टॉक बनाने और मिलों पर चीनी का मासिक स्‍टॉक सीमा तय करने के अलावा चीनी की न्‍यूनतम बिक्री मूल्‍य तय करने का फैसला किया है।

तो वहीं प्रमुख चीनी उद्योग के संगठन इस्‍मा और NFCSF जैसे चीनी उद्योग निकायों ने चीनी की न्‍यूनतम बिक्री मूल्‍य बढ़ाने की मांग की है।