कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी 0.4 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 अंकों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 140 अंकों के पार 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 35591.66 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 10813.20 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 26529.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्‍टर भी उछाल के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16091 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 17000 के स्‍तर पर उछाल दर्ज करा रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर, बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस, मेटल्‍स और बीएसई टेक बढ़त के साथ अच्‍छा कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स, रिलायंस, सिपला और इंडसइंड बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यूपीएल, ओएनजीसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

ग्‍लोबल मार्केट में एशियाई मार्केट का प्रमुख जापान का बाजार निक्‍केई 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 22836 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 31063 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है इसके अलावा स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।