बुलियन बाजार में आज सोने की कीमत 32,000 रुपये से नीचे गिरकर और 100 होकर 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जिसकी वजह है स्थानीय ज्वेलर्स की मांग में गिरावट है। तो वहीं चांदी में 650 रुपए की गिरावट आने की वजह से 41,000 रुपए से गिरकर 40450 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गई है।
इस पर व्यापारियों ने कहा है कि घरेलू स्पॉट बाजार में मौजूदा उच्च स्तर पर स्थानीय ज्वैलर्स और खुदरा विक्रेताओं की मांग में कमी के चलते और विदेशों में कमजोर प्रवृत्ति के चलते भाव काफी हद तक कम हो गया है।
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के कीमत ज्यादा होने की वजह से आयात सस्ता होने से भी कीमतों में कमी आयी है। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.22% गिरकर 1,296.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि, सॉवरेन गोल्ड आठ ग्राम प्रति यूनिट 24,800 रुपये पर खुला रहा। देखें अपने देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी का दाम देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।More Articles