कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी कि बुधवार को शेयर बाजार सपाट दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सुस्ती के साथ 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ खुले। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढत के साथ 34926 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसएई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10598 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
फिलहाल, निफ्टी बैंक -0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 26220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी आईटी सेक्टर में भी गिरावट आज दर्ज की गई है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली ही नजर आ रही है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स
-0.13 फीसदी गिरावट के साथ 15513 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स
-0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 16107 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो पावर ग्रिड कॉर्प, कोल भारत, आइडिया सेलुलर, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों की बात करें तो टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, जी इंटरटेनमेंट, एचपीसीएल और सिपला गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर आज खरीदारी का माहौल है। एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 22638 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, तो वहीं हैंग सेंग भी 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 31234 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में आज गिरावट देखने को मिल रही है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, मेटल, ऑयल एण्ड गैस एवं निफ्टी ऑटो बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर